देहरादून। कांवड़ यात्रा ‘नेम प्लेट’ विवाद पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांवड़ यात्रा हमारी आस्था और श्रद्धा की यात्रा है। जिसमें प्रत्येक वर्ष 4 करोड़ से भी अधिक श्रद्धालु अलग-अलग क्षेत्रों से हरिद्वार और ऋषिकेश आते हैं। वे सभी मां गंगा का जल लेकर अपने-अपने क्षेत्रों को प्रस्थान करते हैं। ऐसे में उन्हें मिलने वाला भोजन शुद्ध होना चाहिए। किसी प्रकार की मिलावट न हो सीएम धामी ने कहा कि दो तीन दिनों की ये प्रक्रिया होती है। इसमें रास्तेभर में जो दुकानदार होते है, खाद्य समाग्री जहां खाना मिलता है। वो सब शुद्ध होना चाहिए और कहीं किसी प्रकार की मिलावट न हो। कोई असंदिग्ध न हो उनकी सुरक्षा भी हमारी प्राथमिकता है। कल मै इसकी व्यापक रूप से समीक्षा भी करने वाला हूं। व्यापार मंडल और धार्मिक सभा के लोग सीएम धामी ने आगे कहा कि जो हमारे जन प्रतिनिधियों के, व्यापार मंडल और धार्मिक सभा के लोग है। गंगा सभा के जो हमारे प्रतिनिधि है। उनके जो सुझाव आएंगे, उसके आधार पर हम निर्णय लेंगे। शेयर करें :- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram Post navigation Uttarakhand News: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिव समिति की ली बैठक, सभी कर्मियों की सर्विस बुक डाटा को अपडेट करने के दिए निर्देश…. Uttarakhand News: सीएम धामी ने की यूपी-उत्तराखंड के बीच लंबित आस्तियों और दायित्वों की समीक्षा, दिए अहम निर्देश….