उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेला नियन्त्रण भवन परिसर हरिद्वार में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत रूद्राक्ष के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल वॉर्मिग एवं पर्यावण असंतुलन को रोकने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि माँ और प्रकृति दोनों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। यह अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश देता। मुख्यमंत्री ने सी.सी.आर के पास गंगा घाट पहुंचकर सफाई एवं स्वच्छता अभियान में भी प्रतिभाग करते हुए स्वंय झाड़ू लगाकर स्वच्छता का सन्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कावड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं से सीधे संवाद करते हुए उनके यातायात, रूकने, खान-पान सहित विभिन्न व्यवस्थाओं तथा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जिस पर सभी श्रद्धालुओं द्वारा अपने यात्रा अनुभव साझा करते हुए देवभूमि तथा व्यवस्थाओं को अच्छा बताया गया। शेयर करें :- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram Post navigation Uttarakhand News: “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में शामिल हुए सीएम धामी, रुद्राक्ष का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश…. Uttarakhand News: सीएम धामी से बीआईएस देहरादून शाखा के निदेशक ने की शिष्टाचार भेंट, शिक्षा व उद्योग क्षेत्र के प्रतिनिधि रहे शामिल….