उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के नगरा तराई क्षेत्र में शनिवार को अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को नमन किया। उन्होंने कहा कि खेतों में उतरकर पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, बल्कि वे हमारी संस्कृति और परंपराओं के संवाहक भी हैं। इंद्र और मेघ देवता की वंदना की इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत “हुड़किया बौल” के माध्यम से भूमि के देवता भूमियां, जल के देवता इंद्र और छाया के देवता मेघ की वंदना भी की। मुख्यमंत्री के इस सांस्कृतिक जुड़ाव और कृषकों के साथ आत्मीय सहभाग ने क्षेत्रीय जनता को गहरे स्तर पर प्रेरित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की यह पहल उत्तराखण्ड की ग्रामीण संस्कृति, कृषकों की अहमियत और पारंपरिक लोककलाओं के संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है। शेयर करें :- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram Post navigation Uttarakhand News: मां गंगा की शरण में पहुंचे सीएम धामी, पूजा-अर्चना कर मांगी प्रदेश की खुशहाली, कहा- नदियां केवल जल का स्रोत नहीं, जीवन की आधारशिला हैं…. Uttarakhand News: सीएम धामी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाई हरी झंडी, बोले– श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी….