उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार कैंची धाम और भवाली में पर्यटकों की लोड बियरिंग कैपेसिटी (भार सहन श्रमता) नाप रही है. इसके लिए कैंचीं और भवाली मार्ग के बीच में कैमरे लगाने की तैयारी है. नैनीताल के करीब कैंचीं धाम आश्रम में विश्वभर के लोगों की बढ़ती आस्था को देखते सरकार नई योजना पर काम कर रही है. यहां, ऊत्तराखण्ड के चार धामों की तरह ही पर्यटकों या भक्तों के आने की संख्या को रैग्युलेट (नियंत्रित) करने के लिए सर्वे किया जा रहा है. बता दें कि ये सर्वे जिला पर्यटन विभाग करा रहा है. उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड की पहल पर चल रहे इस प्रोजेक्ट में पर्यटक, वाहनों की संख्या और क्षेत्र की श्रमता को मापा जाएगा. कैंचींधाम में दो से तीन सीमित संख्या वाली आम पार्किंग हैं जहां भक्त अपनी गाड़ियां खड़ी करते हैं. भक्तों की संख्या और गाड़ियों की तादाद इसके अनुपात में ज्यादा है. प्रशासन, कैंचीधाम के करीब एक नई मल्टी स्टोरी कार पार्किंग का निर्माण कर रहा है. सरकार की इस व्यवस्था से लोगों को भारी जाम से राहत मिलेगी. इसके अलावा सरकार लगातार प्रदेश के ऐसे स्थल जहां पर यातायात का दबाव ज्यादा रहता है, वहां पर राहत देने का कार्य कर रही है. शेयर करें :- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram Post navigation Uttarakhand News: राष्ट्रीय खेलों की सफलता के बाद उत्तराखण्ड में खेलों को लेकर नई रणनीति : मुख्यमंत्री धामी…. Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवा बन रहे सशक्त, CM धामी बोले- 3 सालों में 24000 से अधिक युवाओं को दी सरकारी नौकरी…