रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड निवेश उत्सव कार्यक्रम में कहा कि आज देश में आतंकवाद और नक्सलवाद सिर उठाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है। आज देश ने सहकारिता के क्षेत्र में भी नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आज का अवसर उत्तराखंड की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में अंकित हुआ है। हम उत्तराखंड वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन का तीसरा ग्राउंडिंग समारोह कर रहे हैं। 1 लाख करोड़ का निवेश उत्सव मना रही सरकार बता दें कि देहरादून में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के दौरान कुल 3,57,693 करोड़ के 1,779 एमओयू साइन किए गए थे। जिससे राज्य में 81,327 नए रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। इन एमओयू के आधार पर राज्य में अब तक एक लाख करोड़ रुपये की ग्राउंडिंग हो चुकी है। दिसंबर 2023 में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जबकि समापन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के दौरान ऊर्जा क्षेत्र में कुल 1,03,459 करोड़ के 157 एमओयू (रोजगार 8,472) में ग्राउंडिंग 40,341 करोड़ हुई. उद्योग में कुल 78,448 करोड़ के 658 एमओयू, (रोजगार 44,663) में ग्राउंडिंग 34,086 करोड़. आवास क्षेत्र में कुल 41,947 करोड़ के 125 एमओयू, (रोजगार 5,172) में ग्राउंडिंग 10,055 करोड़। इसी के साथ पर्यटन क्षेत्र में कुल 47,646 करोड़ के 437 एमओयू, (रोजगार 4694) में ग्राउंडिंग 8,635 करोड़ हुई। उच्च शिक्षा में कुल 6,675 करोड़ के 28 एमओयू, (रोजगार 4428) में ग्राउंडिंग 5,116 करोड़। अन्य क्षेत्रों में कुल 79,518 करोड़ के 374 एमओयू, (रोजगार 13898) में ग्राउंडिंग 3292 करोड़ हुई। शेयर करें :- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram Post navigation Uttarakhand News:‘आतंकवाद सिर उठाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा’, निवेश उत्सव में गरजे सीएम धामी, कहा- भाजपा सरकार ने देश को सुरक्षित और समृद्ध बनाया… Uttarakhand News: उत्तराखंड में सुशासन और जनकल्याण को मिली नई गति, अमित शाह ने दी विकास कार्यों की कई सौगातें…