उत्तराखंड: मौसम विभाग ने आगामी पांच से छह दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में सामान्य से भारी बारिश होने की संभावना जताई है. प्रदेश में कई स्थानों पर बीते कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है. बारिश के चलते कई जगहों से भूस्खलन की खबरें भी आ रही हैं. साथ ही ज्यादा बारिश की की वजह से नदियों का जलस्तर पर बढ़ा हुआ है. मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि आगामी पांच छह दिन गढ़वाल में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है. कुमाऊं क्षेत्र में सामान्य बारिश का पूर्वानुमान है. उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चारधाम यात्रियों, पर्यटकों और प्रदेश के नागरिकों से अपील करता है कि मानसून अवधि में विभिन्न एजेंसियों से प्राप्त हो रहे अलर्ट्स को गंभीरता से लेते हुए एहतियात बरतें. जागरूक रहें, सतर्क रहें. शेयर करें :- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram Post navigation उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तय तिथियों पर ही, राज्य निर्वाचन आयोग ने किया स्पष्ट, नहीं होंगे मतदान के तारीखों में बदलाव….. Uttarakhand News: उत्तराखण्ड विधान सभा सत्र का आह्वान: 19 अगस्त से शुरू होगा द्वितीय सत्र….