उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान किया. इस दौरान उनके साथ मां बिशना देवी भी मौजूद रहीं. सीएम धामी ने मां के साथ राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नगला तराई, जिला ऊधमसिंह नगर में बूथ न0 3 पर डाला. सीएम धामी ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि ”नगला तराई (खटीमा) में पूज्य माता जी के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. यह सिर्फ एक वोट नहीं बल्कि उत्तराखंड के गांव-गांव में लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का संकल्प है.” https://x.com/pushkardhami/status/1948263308164735101?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1948263308164735101%7Ctwgr%5Ef6b96f8e4106d13ceaba6dd5a0a5929c8c2515f4%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Flalluram.com%2Futtarakhand-panchayat-election-cm-dhami-voted-in-khatima-with-his-mother%2F उन्होंने कहा- ”प्रदेश की देवतुल्य जनता से अपील करता हूं कि लोकतंत्र के इस पर्व में सहभागी बनें, अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचें और अपने मत से ऐसे जनप्रतिनिधियों का चयन करें जो विकास, पारदर्शिता और सेवा के मूल मंत्र पर खरे उतरें. आपका एक वोट, गांव की तस्वीर बदलने की शक्ति रखता है. सशक्त पंचायतें ही सशक्त उत्तराखंड का मार्ग प्रशस्त करेंगी.” शेयर करें :- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram Post navigation कांवड़ मेला 2025: स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन में नया रिकॉर्ड, CM धामी बोले – हर श्रद्धालु को मिले सुरक्षित और सम्मानित यात्रा…. Uttarakhand News: बिना रुके, बिना थमे और निरंतर…प्रधानमंत्री के रूप में पीएम मोदी ने पूरे किए 4,078 दिन, CM धामी ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई…