देहारादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कपकोट (बागेश्वर) के आपदा प्रभावित बैसानी गांव के राहत शिविर में पहुंचकर प्रभावित परिवारों से सीधा संवाद किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर पीड़ित के साथ मजबूती से खड़ी है और किसी को भी अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा. बता दें कि बैसानी गांव के राहत शिविर में पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबका हालचाल जाना और उनको भरोसा दिलाया कि पुनर्वास की प्रक्रिया त्वरित और पारदर्शी ढ़ंग से पूरी की जाएगी. मुख्यमंत्री धामी ने राहत शिविर में भोजन, आवास, स्वास्थ्य सेवाओं और राशन वितरण की व्यवस्था का गहन निरीक्षण भी किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यक सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो. शेयर करें :- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram Post navigation Uttarakhand News: धराली-हर्षिल में भूवैज्ञानिक दल का निरीक्षण, सम्भावित खतरे और बचाव उपाय का किया अध्ययन….. 77th Republic Day : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई, कहा- संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की शक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है यह दिन…..