देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है. प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा राज्य के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं. सीएम धामी ने गणतंत्र दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि यह दिवस हमारे राष्ट्र के गौरव, स्वाभिमान और संवैधानिक मूल्यों का प्रतीक है. यह दिन उन अमर वीर स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्षों के परिणामस्वरूप एक सशक्त, लोकतांत्रिक गणराज्य की स्थापना संभव हो सकी.’ शेयर करें :- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram Post navigation 77th Republic Day : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई, कहा- संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की शक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है यह दिन….. Uttarakhand News: सीएम धामी ने भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण मिलने पर जताई खुशी, कहा—यह सम्मान पूरे उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय…..