उत्तरकाशी : जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर अपराधियों और असामाजिक तत्वों द्वारा बनाई गई इस आईडी से आम नागरिकों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर और संदेशों के माध्यम से अवैध रूप से धन की मांग की जा रही हैै। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिलाधिकारी के नाम से मिलते जुलते नाम अथवा फोटो का उपयोग करके साइबर अपराधियों द्वारा फेसबुक आईडी से आने वाली किसी भी फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें और यदि उन्हें इस अकाउंट से किसी भी प्रकार के धन की मांग या संदिग्ध संदेश प्राप्त होता है, तो उसे तत्काल नजरअंदाज करें। जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में भी स्पष्ट किया गया है कि जिलाधिकारी कार्यालय या स्वयं जिलाधिकारी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से कभी किसी व्यक्ति से संपर्क नहीं किया जाता है ना ही किसी प्रकार के धन की मांग की जाती है। यदि किसी नागरिक को ऐसी कोई जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर सेल हेल्पलाइन नंबर पर इसकी सूचना दें, ताकि साइबर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। शेयर करें :- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram Post navigation Uttarakhand News- गणतंत्र दिवस पर चमका उत्तराखण्ड: आपदा मित्र स्वयंसेवकों की रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन-2026 में सक्रिय भागीदारी, राष्ट्रपति भवन का किया भ्रमण….. Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘Lab on Wheels (Infosys Springboard)’ का शुभारंभ, छात्रों को मिलेगा AI और Coding जैसी तकनीकों में प्रशिक्षण….