देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में मंत्रीमंडल ने विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत अन्य लोगों के निधन पर दुख व्यक्त किया. कैबिनेट ने इस हृदयविदारक घटना में मृत हुए उप मुख्यमंत्री अजित पवार और अन्य लोगों की आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए शोक संदेश में कहा कि जनसेवा के प्रति आजीवन समर्पित, लोकप्रिय जननेता अजित पवार के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हितों के लिए अजित पवार जी ने सदैव करुणा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है. मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि इस हादसे में दिवंगत सभी लोगों की पुण्यात्माओं को श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. शेयर करें :- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram Post navigation Uttarakhand News- उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट: 28 जनवरी को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित….. Uttarakhand News- गणतंत्र दिवस पर चमका उत्तराखण्ड: आपदा मित्र स्वयंसेवकों की रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन-2026 में सक्रिय भागीदारी, राष्ट्रपति भवन का किया भ्रमण…..