उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में सिंचाई परियोजनाओं के अन्तर्गत River Protection कार्य एवं Desilting की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून सीजन में बाढ़ की आशंकाओं को देखते हुए सभी कार्य समय से कर दिए जाएं. इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि लघु सिंचाई विभाग की ओर से जल संरक्षण, संवर्द्धन और संभरण योजनाओं के तहत चेक डैम, Recharge Shaft और तालाब निर्माण किए जा रहे हैं. विभाग की ओर से राज्य में 708 चेक डैम बनाए गए हैं. ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और हरिद्वार में 419 Recharge Shaft की स्थापना की गई है. जिससे वार्षिक लगभग 108.94 करोड़ लीटर Group Water Recharge हो सकेगा. अधिकारियों ने बताया कि 09 वन प्रभागों में पेयजल विभाग व SARRA के माध्यम से 14 जल स्रोतों के उपचार के लिए जल संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं. CAMPA योजना के अन्तर्गत विभिन्न वन प्रभागों में 247 जल धाराओं का उपचार किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने वन विभाग को वनाग्नि की रोकथाम के लिए अभी से पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि वनाग्नि रोकथाम के लिए मानव संसाधन के साथ ही आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. सीएम ने कहा कि वन पंचायतों और वन क्षेत्र के आस-पास के लोगों से विभाग का नियमित समन्वय बनाए रखें. वन संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों को प्रोत्साहित भी किया जाए, फायर लाइन की समय रहते सफाई की जाए. साथ ही वनभूमि पर होने वाले अतिक्रमण को भी प्राथमिकता से हटाया जाए. शेयर करें :- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram Post navigation Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1035 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपे, बोले—शिक्षक हैं उत्तराखण्ड के भविष्य के शिल्पकार….. Uttarakhand News: उत्तराखंड को मिला “Best State for Promotion of Aviation Ecosystem” सम्मान, CM धामी बोले—यह राज्य की प्रतिबद्धता और प्रगति का प्रतीक….