देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके डिफेंस कॉलोनी, देहरादून स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगत सिंह कोश्यारी को देश के प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान के लिए चयनित किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान कोश्यारी के सार्वजनिक जीवन में किए गए दीर्घकालिक, समर्पित और राष्ट्रसेवा से परिपूर्ण योगदान का उचित सम्मान है. सीएम ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी ने उत्तराखण्ड आंदोलन से लेकर राज्य के गठन, प्रशासनिक नेतृत्व और संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन तक हर भूमिका में प्रदेश और देश को सुदृढ़ दिशा देने का कार्य किया है. धामी ने कहा कि उनका जीवन जनसेवा, सादगी और राष्ट्रनिष्ठा का प्रेरणास्रोत रहा है. पद्म भूषण सम्मान से न केवल उत्तराखण्ड, बल्कि संपूर्ण देश गौरवान्वित हुआ है. उन्होंने ईश्वर से कोश्यारी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की. बता दें कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी. शेयर करें :- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram Post navigation लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस: सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश, योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन और व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर….. Uttarakhand News: जनता की सकारात्मक प्रतिक्रिया पर “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान 20 फरवरी तक बढ़ा — सीएम धामी बोले, हर नागरिक तक पहुंचेगी जनसेवा….