देहरादून। सीएम धामी के विजन का असर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड पर्यटन, रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान रच रहा है। इसी बीच एविएशन इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में उत्तराखंड ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राज्य को “बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ एविएशन इकोसिस्टम” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अहम निर्णय सीएम धामी ने इसको लेकर कहा कि यह दर्शाता है कि उत्तराखंड हवाई कनेक्टिविटी, एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और क्षेत्रीय उड्डयन सेवाओं के विस्तार में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारी सरकार की प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी, निवेश के अनुकूल वातावरण और पर्यटन को बढ़ावा देने की नीतियों ने एविएशन सेक्टर को नई उड़ान दी है। अमूल्य योगदान के प्रति हम कृतज्ञ सीएम धामी ने बताया कि राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान और उनके अमूल्य योगदान के प्रति हम कृतज्ञ हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित हैं। इसी संकल्प के तहत उन्हें एवं उनके पात्र आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ प्रदान किया जा रहा है। शेयर करें :- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram Post navigation Uttarakhand News: जीवन की नई यात्रा की शुरुआत…’ — SRHU के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम पुष्कर सिंह धामी, 1001 छात्र-छात्राओं को मिली डिग्री….. Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं के नवनिर्मित चैम्बर का किया लोकार्पण, कहा– अधिवक्ताओं को बेहतर कार्यस्थल देना सरकार की प्राथमिकता…..