CBSE Board Exams 2026: आज से सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो गई है। इस बार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में कुल 43,67,870 परीक्षार्थी शामिल हो रहे है। जिनमें से कक्षा 10वीं के 25,08,319 और कक्षा 12वीं के 18,59,551 छात्र शामिल है। इसी बीच सीएम धामी ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को बधाई दी है। सीएम धामी ने दी बधाई सीएम धामी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि सीबीएसई बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित हो रहे सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं। आज से प्रारंभ हो रही ये बोर्ड परीक्षाएँ केवल प्रश्नों के उत्तर लिखने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि आपके पूरे वर्ष के परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की अभिव्यक्ति हैं। यह समय है आत्मविश्वास के साथ अपने ज्ञान और तैयारी को प्रदर्शित करने का। याद रखिए एकाग्रता, संयम और सकारात्मक सोच ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 शेयर करें :- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram Post navigation Uttarakhand News- सीएम धामी सख्त: जनता की समस्याओं पर देरी बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश, कहा— “सरकार अब फाइलों में नहीं, मैदान में काम करेगी”…. Uttarakhand News: उत्तराखंड में सुशासन की नई पहचान — सीएम धामी का ‘जन-जन की सरकार’ अभियान बना जनता से जुड़ाव का प्रतीक…..