देहरादून। उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हो रही है। इस बार बोर्ड परीक्षा में कुल 2,15,252 छात्र शामिल होंगे। जिनमें हाईस्कूल के 1,12,266 छात्र शामिल होंगे।12वीं में 1,02,986 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। जिसके लिए प्रदेश में 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। प्रदेशभर में 156 केंद्र संवेदनशील बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी ने कहा कि प्रदेशभर में 156 केंद्र संवेदनशील और 6 अतिसंवेदनशील केंद्र बनाए गए है। इस वर्ष हाईस्कूल में 1,12,266 ने अपना पंजीकरण कराया है। जिनमें से 1722 व्यक्तिगत जबकि 1,10,544 संस्थागत शामिल हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 1,02,986 ने अपना पंजीकरण कराया है। इस बार कक्ष निरीक्षकों के रूप में केवल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर के शिक्षकों को ही लगाया गया है। उच्च प्राथमिक और राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को विशेष परिस्थितियों में ही कक्ष निरीक्षक बनाया जाए। शेयर करें :- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram Post navigation Uttarakhand News: ‘योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें…’, मुख्यमंत्री धामी का बड़ा बयान, कहा- संवाद की खुली व्यवस्था ने जनता के विश्वास को सुदृढ़ किया….. Uttarakhand News: सीएम धामी ने किया myScheme पोर्टल का शुभारंभ, सभी योजनाओं की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध, बोले- पात्र लाभार्थी ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ उठा सके…..