देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंचे हुए है। जहां उन्होंने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जल शक्ति मंत्रालय के अधीन चल रही विभिन्न परियोजनाओं को लेकर चर्चा की। साथ ही सीएम ने केंद्रीय मंत्री से राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) के अंतर्गत 408.82 करोड़ की परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। सीएम धामी ने एक्स पर किया पोस्ट सीएम धामी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भेंट की। इस अवसर पर हरिद्वार कुंभ 2027 के सफल, सुव्यवस्थित एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) के अंतर्गत ₹408.82 करोड़ की परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। पेयजल समस्या का समाधान भी होगा साथ ही बाढ़ सुरक्षा कार्यों हेतु ₹253 करोड़ के प्रस्तावों की स्वीकृति, जल जीवन मिशन के अंतर्गत अतिरिक्त राशि जारी करने के साथ ही इकबालपुर नहर प्रणाली, कनखल एवं जगजीतपुर नहर की क्षमता विस्तार के लिए भी अनुरोध किया। इस परियोजना से लगभग 13 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा एवं क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान भी होगा। वहीं केंद्रीय मंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज दिल्ली में भेंट हुई। राज्य में जल संसाधन प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ीकरण, नदी संरक्षण तथा पर्वतीय क्षेत्रों में सतत विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उत्तराखंड जैसे संवेदनशील हिमालयी राज्य में जल संरक्षण, स्रोत संवर्धन और नदी पुनर्जीवन के प्रयासों को और गति देने के लिए केंद्र एवं राज्य के बीच समन्वय को सशक्त करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। शेयर करें :- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram Post navigation Uttarakhand News- कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए 500 करोड़ रुपये की स्वीकृति पर सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार….. Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअली किया खड़ी होली महोत्सव का उद्घाटन, कुमाऊँ की परंपराओं के संरक्षण पर दिया जोर, कहा- हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति का प्रतीक…..