उत्तराखण्ड: बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने फैसला लिया है कि अब बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम समेत बीकेटीसी के अधीन 47 मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक रहेगी. इसे लेकर सीएम धामी ने कहा कि हम कानून, एक्ट और पौराणिक परंपराओं का अध्ययन करेंगे, फिर फैसला लेंगे. बता दें कि बीते 26 जनवरी को बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर कमेटी (BKTC) ने अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने इसकी घोषणा की थी. आगामी बोर्ड बैठक में ये प्रस्ताव पारित होने की बात कही गई थी. इसी बीच गंगोत्री धाम में प्रवेश वर्जित को लेकर भी निर्णय लिया गया था. यमुनोत्री में भी ये प्रतिबंध लागू कर दिया गया है. यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि आगामी अप्रैल माह से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा (Chardham Yatra 2026) के दौरान यमुनोत्री धाम में यह नियम लागू कर दिया जाएगा. समिति के पदाधिकारियों के अनुसार सिख, बौद्ध और जैन धर्म के लोगों को मंदिर में आने की अनुमति होगी, लेकिन अन्य धर्म समुदाय के लोगों के प्रवेश पर पूर्णत रोक रहेगी. उनका कहना है कि इन लोगों की ओर से सनातन धर्म का सम्मान नहीं किया जाता है. शेयर करें :- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram Post navigation Uttarakhand News- देवभूमि के ‘देवत्व’ को संवारने की पहल: धामी सरकार ने कुंभ, गंगा कॉरिडोर और नंदा देवी राजजात के लिए बजट में किया प्रावधान…. Uttarakhand News: पूर्व उपनल कर्मियों को बड़ी राहत: समान कार्य-समान वेतन के लिए धामी सरकार ने बजट में 289.98 करोड़ का किया प्रावधान, धामी बोले- ये हमारी जिम्मेदारी….