Uttarakhand Budget Session 2026: उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। सीएम धामी ने सदन में सत्र की अवधि बढ़ाए जाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को सभी मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। विपक्ष के एक-एक बात का जवाब देंगे। विपक्षी जितनी चर्चा चाहता है हम करेंगे। पक्ष और विपक्ष के बीच नियमों के तहत सदन चलाने के मसले पर तीखी बहस जारी है। गैस संकट के मुद्दे पर हो सकता है हंगामा गैस संकट के मुद्दे को लेकर सदन में विपक्ष हंगामा कर सकता है। कांग्रेस ने मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। सदन में प्रश्न काल चल रहा है। संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश में 500 स्थान पर भूकंप चेतावनी प्रणाली को स्थापित किया जाएगा। 169 स्थान पर लगाए जा चुके हैं। 115 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उत्तराखण्ड समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए सरकार की उपलब्धियों, नीतियों और भविष्य की योजनाओं का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के साथ उत्तराखण्ड को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। आंदोलनकारियों को किया नमन मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत देवभूमि के देवी-देवताओं, देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों और उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए की। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले आंदोलनकारियों के त्याग और संघर्ष के कारण ही आज उत्तराखण्ड विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के लिए गैरसैंण केवल भौगोलिक स्थान नहीं बल्कि ये पहाड़ की आकांक्षाओं, उम्मीदों और स्वाभिमान का प्रतीक है। गैरसैंण उस संकल्प का प्रतीक है जिसके लिए उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन चला था। इसलिए सरकार ने अपने कार्यकाल में न केवल गैरसैंण को अपने हृदय में बसाए रखा, बल्कि ये भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि हमारी सरकार की प्रत्येक रीति और नीति में गैरसैंण की छाप हो। शेयर करें :- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram Post navigation Uttarakhand News: आपूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए’: CM धामी ने खाद्य-रसद व्यवस्था की निगरानी के लिए SEOC में अधिकारियों-विशेषज्ञों की की विशेष तैनाती, कहा… Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने 44.64 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, आपदा न्यूनीकरण और जन सुविधाओं के विकास पर जोर…..