राजधानी देहरादन के प्रेमनगर क्षेत्र केहरी गांव में छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। इस विवाद में एक छात्र की मौत हो गई। वारदात के बाद तीन छात्र हिरासत में लिए गए हैं। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सोमवार रात सूचना मिली थी कि कुछ युवकों के बीच आपसी मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद दून अस्पताल रैफर किया गया। जहां उपचार के दौरान देर रात मुजफ्फरनगर के भोपा निवासी, दिव्यांशु जाटराना (22) की मौत हो गई है। परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों के युवक एक निजी संस्थान में छात्र है। दोनों गुटों की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इसके चलते सोमवार रात दोनों पक्षों में विवाद हुआ। घटना में शामिल तीनयुवकों को हिरासत में लिया गया है। शेयर करें :- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram Post navigation उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मिली गति, धामी सरकार ने जारी किए 54 करोड़ रुपये Uttarakhand News- चैत्र नवरात्रि 2026: CM धामी ने 1100 कन्याओं का किया पूजन, बोले— बेटियों की रक्षा और शिक्षा का लें संकल्प….