उत्तराखंड: देहरादून स्थित सचिवालय में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू हुई. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और राज्य के विकास कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया. मुख्यमंत्री ने वर्तमान सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्राप्त शुभकामना संदेश के संबंध में मंत्रिमंडल को अवगत कराया. मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के संदेश का विधिवत वाचन किया. प्रधानमंत्री के शुभकामना संदेश पर राज्य मंत्रिमंडल ने आभार व्यक्त करते हुए इसे राज्य सरकार के लिए प्रेरणादायक बताया. मंत्रिमंडल के सदस्यों ने कहा कि यह संदेश राज्य के विकास, सुशासन और जनकल्याण के प्रयासों को और अधिक गति देने के लिए प्रोत्साहित करेगा. बता दें कि 20 मार्च को उत्तराखंड की धामी सरकार ने कैबिनेट विस्तार किया था. 22 मार्च को नए मंत्रियों को मंत्रालय आवंटित किए गए थे. इन नए मंत्रियों के साथ कैबिनेट विस्तार के बाद धामी मंत्रिमंडल की आज पहली बैठक हुई. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सिर्फ 9 महीने का वक्त बचा है तो ऐसे में आज सचिवालय में होने जा रही कैबिनेट बैठक में चुनाव को लेकर ही कुछ बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं. शेयर करें :- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram Post navigation Uttarakhand News: ‘राज्य की आर्थिकी में डेढ़ गुना से अधिक की वृद्धि…’, मुख्यमंत्री धामी का बड़ा बयान, कहा- 2 लाख 65 हजार से अधिक माताएं-बहनें लखपति दीदी बनी…. Uttarakhand News: CM धामी ने मंजुल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ, खुद खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह; बोले—खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी….