देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पर्यटन विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को होमस्टे योजना की आवेदन प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी और ग्रामीणों के अनुकूल बनाने, राज्य के सभी सरकारी गेस्ट हाउसों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही उनमें मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही। पर्यटन विकास हेतु वाइब्रेंट विलेज योजना सीएम धामी ने ट्रैकिंग ट्रैक्शन योजना एवं उत्तराखंड पर्यटन उद्यमी प्रोत्साहन योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और प्रभावी क्रियान्वयन, पर्यटन क्षेत्र में हुए MOU की ग्राउंडिंग पर विशेष ध्यान देने समेत सीमावर्ती क्षेत्रों के पर्यटन विकास हेतु वाइब्रेंट विलेज योजना के धरातलीय प्रभावों का अध्ययन कर उसके विस्तार की रणनीति तय करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। शेयर करें :- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram Post navigation Uttarakhand News: प्रधानमंत्री से मिले मुख्यमंत्री धामी, विकास योजनाओं पर मार्गदर्शन और नंदा राजजात व महाकुंभ के लिए विशेष पैकेज की मांग…. Uttarakhand News- CM धामी ने ली पर्यटन विभाग की बैठक: गेम चेंजर योजनाएं की समीक्षा, पंचायत स्तर पर ‘टूरिज्म विलेज’ विकसित करने के दिए निर्देश…