देहरादून. सीएम हेल्पलाइन में दर्ज होने वाली शिकायतों की प्रगति धरातल पर परखने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज खुद ही मौके पर पहुंच गए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए. देहरादून के जाखन निवासी विवेक मदान ने राजपुर आपरोड पर विद्युत लाइन अंडरग्राउंड किए जाने के कारण फुटपाथ को हुए नुकसान की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई थी. मदान ने शिकायत में उल्लेख किया था कि जाखन में पहले सड़क किनारे फुटपाथ बनाया गया, बाद में यूपीसीएल ने इस फुटपाथ को खोदकर, अंडरग्राउंड लाइन बिछा डाली, लेकिन इस दौरान मिट्टी का भरान ठीक से नहीं किया गया. इस कारण फुटपाथ की टाइल्स बैठ गई हैं. इससे फुटपाथ का पूरा लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है. वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करनी थी, लेकिन सीएम ने समीक्षा बैठक से पहले शिकायत की जमीनी स्तर पर पड़ताल करने का निर्णय लिया और वह सीधे जाखन पहुंच गए. मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ता विवेक मदान को साथ लेकर अपने मोबाइल से ही अधिकारियों को वीडियो कॉल के जरिए फुटपाथ की स्थिति दिखाई. मुख्यमंत्री ने स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विभाग समन्वय के साथ कार्य करें. सीएम धामी ने कहा कि अंडरग्राउंड होने के बावजूद कई जगह बिजली लाइन ऊपर दिखाई दे रही है, जिस कारण जन सामान्य को खतरा पैदा हो सकता है. अधिकारी प्लानिंग के साथ काम करें, वर्ना बार-बार कार्य होने से एक ओर पब्लिक को परेशानी का सामना करता है, वहीं धन की भी बर्बादी होती है. सीएम धामी ने कहा, वे प्रदेश भर के आगामी दौरों पर इसी तरह नियमित निरीक्षण करेंगे. उन्होंने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को निर्देश दिए कि प्रदेश में यदि कहीं और भी इस तरह की शिकायत आ रही है तो उन्हें दूर किया जाए, इसके लिए प्रदेश भर में अभियान चलाया जाए. मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्थानीय दुकानदारों और निवासियों से भी बातचीत की. शेयर करें :- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram Post navigation Uttarakhand News- CM धामी सख्त: 1905 पर 30 दिन से लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर कड़ी रोक….. Uttarakhand News- उत्तराखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर का रोडमैप तैयार: CM धामी ने 5 वर्षीय मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन….
देहरादून. सीएम हेल्पलाइन में दर्ज होने वाली शिकायतों की प्रगति धरातल पर परखने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज खुद ही मौके पर पहुंच गए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए. देहरादून के जाखन निवासी विवेक मदान ने राजपुर आपरोड पर विद्युत लाइन अंडरग्राउंड किए जाने के कारण फुटपाथ को हुए नुकसान की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई थी. मदान ने शिकायत में उल्लेख किया था कि जाखन में पहले सड़क किनारे फुटपाथ बनाया गया, बाद में यूपीसीएल ने इस फुटपाथ को खोदकर, अंडरग्राउंड लाइन बिछा डाली, लेकिन इस दौरान मिट्टी का भरान ठीक से नहीं किया गया. इस कारण फुटपाथ की टाइल्स बैठ गई हैं. इससे फुटपाथ का पूरा लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है. वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करनी थी, लेकिन सीएम ने समीक्षा बैठक से पहले शिकायत की जमीनी स्तर पर पड़ताल करने का निर्णय लिया और वह सीधे जाखन पहुंच गए. मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ता विवेक मदान को साथ लेकर अपने मोबाइल से ही अधिकारियों को वीडियो कॉल के जरिए फुटपाथ की स्थिति दिखाई. मुख्यमंत्री ने स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विभाग समन्वय के साथ कार्य करें. सीएम धामी ने कहा कि अंडरग्राउंड होने के बावजूद कई जगह बिजली लाइन ऊपर दिखाई दे रही है, जिस कारण जन सामान्य को खतरा पैदा हो सकता है. अधिकारी प्लानिंग के साथ काम करें, वर्ना बार-बार कार्य होने से एक ओर पब्लिक को परेशानी का सामना करता है, वहीं धन की भी बर्बादी होती है. सीएम धामी ने कहा, वे प्रदेश भर के आगामी दौरों पर इसी तरह नियमित निरीक्षण करेंगे. उन्होंने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को निर्देश दिए कि प्रदेश में यदि कहीं और भी इस तरह की शिकायत आ रही है तो उन्हें दूर किया जाए, इसके लिए प्रदेश भर में अभियान चलाया जाए. मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्थानीय दुकानदारों और निवासियों से भी बातचीत की.