देहरादून. चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है. अब हेली सेवा को सुरक्षित बनाने के लिए एटीसी सिस्टम प्रणाली स्थापित की जाएगी. पिछले साल हुए हादसों को मद्देनजर रखते हुए डीजीसीए और यूकाडा ने हेलिकॉप्टरों की सुरक्षित उड़ान के लिए ये कदम उठाया है. बता दें कि केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम में एटीसी प्रणाली स्थापित करने का अहम फैसला लिया गया है. एटीसी प्रणाली स्थापित होने से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की पल-पल की जानकारी मिलेगी. हेलीकॉप्टर की लाइव ट्रैकिंग से हर मूवमेंट पर नजर रखी जाएगी. हेली सेवा का टेंडर प्रक्रिया शुरू है, जो 25 फरवरी तक पूरी हो जाएगी. जानकारी के अनुसार, पिछले साल केदारनाथ औऱ उत्तरकाशी में दो हेलिकॉप्टर हादसों में 13 लोगों की मौत हुई थी. एटीसी प्रणाली स्थापित हो जाने से हादसों को रोका जा सकेगा, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा को और सुगम बनाया जा सकेगा. शेयर करें :- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram Post navigation Uttarakhand News: सीएम धामी ने किया myScheme पोर्टल का शुभारंभ, सभी योजनाओं की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध, बोले- पात्र लाभार्थी ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ उठा सके….. Uttarakhand News- सीएम धामी ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश — कहा, निर्धारित समयसीमा के भीतर सारे कार्य पूर्ण करें …