देहरादून। सीएम धामी ने आज हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को गंगा घाट क्षेत्र सहित मेले से जुड़े सभी निर्माण एवं मेंटेनेंस कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं के संभावित आगमन को देखते हुए स्नान, आवागमन, ठहराव, ट्रैफिक एवं पार्किंग प्रबंधन, वैकल्पिक मार्गों की पहचान तथा अतिक्रमण हटाने के व्यापक अभियान की ठोस और चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए। कुंभ क्षेत्र में अखाड़ों को भूमि आवंटन से जुड़े प्रकरणों की मेलाधिकारी द्वारा स्वयं सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। मेंटेनेंस कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण हो अधिकारियों को सभी पुलों का सेफ्टी एवं संरचनात्मक ऑडिट कराने, आवश्यकतानुसार मरम्मत कार्य तत्काल पूर्ण करने तथा घाटों के सुदृढ़ीकरण, सुरक्षा रेलिंग, फिसलन-रोधी व्यवस्थाओं और गंगा तट क्षेत्र के आवश्यक मेंटेनेंस कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कुंभ मेला 2027 के लिए ₹234.55 करोड़ की लागत से स्वीकृत स्थाई प्रवृत्ति के 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास भी किया। ये सभी कार्य कुंभ मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के साथ-साथ हरिद्वार शहर के विकास में सहायक सिद्ध होंगे। शेयर करें :- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram Post navigation Uttarakhand News: केदारनाथ-बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगेगा ATS सिस्टम, हेली सेवा होगी और अधिक सुरक्षित…. Uttarakhand News: सीएम धामी ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्रों को दी शुभकामनाएं — कहा, “परीक्षा सफलता की अंतिम कसौटी नहीं, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है”….