देहरादून। उत्तराखंड में विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। इसी बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि परीक्षा जीवन की सफलता की अंतिम कसौटी नहीं, बल्कि आपके उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। सीएम धामी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि आपने पूरे वर्ष परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ अध्ययन किया है। अब समय है आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का। परीक्षा जीवन की सफलता की अंतिम कसौटी नहीं, बल्कि आपके उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। दृढ़ विश्वास के साथ परीक्षा दें सीएम धामी ने आगे कहा कि शांत मन, एकाग्रचित्त और दृढ़ विश्वास के साथ परीक्षा दें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने माता-पिता, गुरुजनों और प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे। ईश्वर से आपकी सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। बता दें कि इस बार बोर्ड परीक्षा में कुल 2,15,252 छात्र शामिल होंगे। जिनमें हाईस्कूल के 1,12,266 छात्र शामिल होंगे।12वीं में 1,02,986 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। जिसके लिए प्रदेश में 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। शेयर करें :- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram Post navigation Uttarakhand News- सीएम धामी ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश — कहा, निर्धारित समयसीमा के भीतर सारे कार्य पूर्ण करें … Uttarakhand News- कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए 500 करोड़ रुपये की स्वीकृति पर सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार…..