देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। राज्यसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण में बीजेपी ने संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले नेताओं को तरजीह दी है। इसी बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट करके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी है। सीएम धामी ने दी बधाई सीएम धामी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव हेतु भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बिहार से उम्मीदवार घोषित कर राष्ट्र निर्माण में संगठन की सकारात्मक भूमिका को रेखांकित किया है। संगठन के अध्यक्ष के रूप में उनका प्रभावी नेतृत्व, जमीनी कार्यशैली, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता और संगठन विस्तार में निभाई गई निर्णायक भूमिका इस दायित्व की स्वाभाविक परिणति है। शेयर करें :- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram Post navigation Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा– “होली हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक”….. Uttarakhand News: रंगोत्सव मनाने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी पश्चिम बंगाल के लिए रवाना, भाजपा की परिवर्तन यात्रा में होंगे शामिल…..