उत्तराखंड : ICC Men’s T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में धमाल मचा दिया है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. इस जीत के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय टीम समेत पूरे देश को बधाई दी है. धामी ने एक्स पर लिखा कि ‘टीम इंडिया की दहाड़ के आगे अंग्रेज पस्त..! T-20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह सुनिश्चित करने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. टीम इंडिया पर हमें गर्व है. फाइनल के लिए ढेरों शुभकामनाएं.’ बता दें कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें संजू सैमसन की तूफानी पारी (89 रन) और अन्य बल्लेबाजों के योगदान ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. इंग्लैंड ने पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की, लेकिन अंत में 246/7 पर सिमट गई. इस जीत ने भारत को फाइनल में पहुंचा दिया है, जहां अब विश्व विजेता बनने से सिर्फ एक कदम दूर है. शेयर करें :- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram Post navigation Uttarakhand News: देश ही नहीं, दुनिया में बनेगा एडवेंचर टूरिज्म का बड़ा केंद्र… CM धामी ने ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का किया शुभारंभ, रोपवे की भी घोषणा…. Uttarakhand News- चारधाम यात्रा 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, इस दिन से शुरू होगी यात्रा; श्रद्धालु वेबसाइट और ऐप से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन…..