उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को हिंगलगंज, पश्चिम बंगाल में परिवर्तन यात्रा जनसभा और रोडशो में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल अराजकता, भ्रष्टाचार और भय के माहौल से जूझ रहा है. मातृशक्ति स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है. ममता सरकार ने कर्मचारियों के अधिकारों पर भी डाका डाला है. राज्य के कार्मिकों को उनका DA और महंगाई भत्ता तक नहीं मिल पा रहा है. धामी ने आगे कहा कि युवाओं को कर्मवीर बनाने के बजाय केवल झूठे वायदे दिए जा रहे हैं. स्थिति इतनी चिंताजनक है कि पूरे पश्चिम बंगाल में 8200 से ज्यादा स्कूल बंद हो चुके हैं, जिससे भविष्य की नींव ही कमजोर की जा रही है. किसान और उद्योग दोनों ही बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. वहीं सीमा पार से लगातार हो रही अवैध घुसपैठ पर भी राज्य सरकार ने चुप्पी साध रखी है. भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही अराजक व्यवस्था को समाप्त कर सुशासन, सुरक्षा और विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा. धामी ने कहा कि ममता सरकार डंडे के दम पर लोगों को डराने और धमकाने की राजनीति करती है. लेकिन सनातन की परंपरा से जुड़े लोग डरने वाले नहीं हैं. सनातनी समाज अन्याय और अत्याचार के सामने हमेशा डटकर खड़ा होता है. तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की जनता को छलने का काम किया है. आज पूरे राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है. किसान हो, युवा हो, कर्मचारी हों या मातृशक्ति टीएमसी सरकार ने हर वर्ग को ठगने का कार्य किया है. भाजपा तुष्टिकरण की नहीं, राष्ट्र प्रथम की राजनीति करती है. हमारी राजनीति वोट बैंक के लिए नहीं, देश और समाज के हित के लिए होती है. भाजपा की प्राथमिकता सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है. शेयर करें :- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram Post navigation Uttarakhand News: रंगोत्सव मनाने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी पश्चिम बंगाल के लिए रवाना, भाजपा की परिवर्तन यात्रा में होंगे शामिल….. Uttarakhand News- आस्था और विकास का संगम: चंपावत दौरे पर उमड़ा जनसैलाब, CM धामी ने किया पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ….