देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में पंचांग टेबल कैलेंडर ‘उत्तराखंड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पंचांग कैलेंडर में तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व एवं विशेष दिवसों की जानकारी के साथ पारंपरिक त्योहारों, व्रतों को दर्शाया गया है। मुख्यमंत्री ने ऐसे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे प्रदेशवासियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इस कैलेंडर की संकल्पना मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती की ओर से की गई है। इस पंचांग टेबल कैलेंडर में मुख्यमंत्री की ओर से जनहित में लिए गए निर्णयों में राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी नीतियों को भी समाहित किया गया है। इस अवसर पर मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह, दीप कोश्यारी, किशोर भट्ट उपस्थित रहे। शेयर करें :- Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram Post navigation Haridwar: आपदा प्रभावितों को जल्द मिलेगा मुआवजा, पंचायतें की जाएंगी मजबूत, अब गांव को विकसित करने का लक्ष्य उत्तराखंड के दुर्गम गांवों में पहुंची मोबाइल क्रांति, 557 नए टावरों से 4G कनेक्टिविटी